संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू़। राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत पर रोहड़ू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर खुशी मनाई। इस दौरान बाजार में पुराने बस अड्डा के सामने चाैक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बाजार से होकर सर्किट हाऊस तक जुलूस निकाली गई। भाजपा नेत्री शशिबाला, मंडल अध्यक्ष रोहड़ू भाजपा शशि रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन भी किया। इस दौरान मंडल महामंत्री राजकुमार शरवाण, मंडल महामंत्री बीजू मेहता, जिला अध्यक्षा महिला मोर्चा आशा रिठवाण, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर कल्याण रोमी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।