फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हर्ष की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर ने बुधवार को हर्ष महाजन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर जश्न मनाया। रामपुर के पुराना बस स्टैंड के पास दोपहर दो बजे रामपुर भाजपा मंडल के कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने हर्ष महाजन को सांसद निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं। हिमाचल में इस अप्रत्याशित जीत पर कहा कि आम जनता के साथ-साथ अब कांग्रेस भी मोदी सरकार के नेतृत्व पर विश्वास जाता रही है। हिमाचल से लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतने के लक्ष्य से भाजपा पूरी तरह जीत के लिए आश्वस्त है। इस बार भाजपा अपना 400 पार का लक्ष्य पूरा करेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुलवी खूंद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश चौहान, नीना शर्मा, जिला महासू महामंत्री विजय गुप्ता , युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश कायस्थ, लाल चंद, श्वेता कश्यप, यशपाल पालसरा, स्वाति बंसल, कांता नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें