फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झगटान में धूमधाम से मनाया बिशु मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर जमकर थिरके देवलू, देवता साहिब के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल तहसील के अंतर्गत झगटान में शुक्रवार को पारंपरिक बिशु मेला धूमधाम से मनाया गया। बिशु में जुब्बल और शराचली क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग देवता महाराज देशमोलिया के दर्शन के लिए पहुंचे। वाद्ययंत्रों की धुनों पर लोगों का नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान देवता मंदिर कमेटी झगटान की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया। बिशु मेला में देवता महाराज देशमोलिया के मंदिर को विशेष रूप से बुरांश के फूलों से सजाया गया था। मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह देवता महाराज की पूजा के साथ बिशु मेले का आगाज हुआ। इसके बाद दिनभर लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर थिरकते रहे। मंदिर में देवता के दर्शनों के लिए लोगों का तांता लगा रहा। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुबह 11 बजे से भंडारा आरंभ किया गया था, जो शाम पांच बजे तक चलता रहा। देवता देशमोलिया के बजीर सुरेंद्र पुनाटु, गुर जगत राम पुनाटू, कारदार देवी राम भागटा ने बताया कि बिशु मेला पारंपरिक रूप से मनाया गया। इसमें सभी क्षेत्रवासियों का सहयोग रहा। क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए यह मेला सदियों से देवता महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें