फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भुवनेश्वरी माता मंदिर चेबड़ी में धार्मिक अनुष्ठान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
17 अप्रैल तक चलेगा धार्मिक कार्यक्रम, क्षेत्र के आराध्य देवता देंगे लोगों को आशीर्वाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। भुवनेश्वरी माता मंदिर चेबड़ी में सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। बीते वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस मर्तबा एक साल पूरा होने पर धार्मिक अनुष्ठान की वर्षगांठ मनाई मनाई जा रही है। सोमवार से हवन के साथ धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। बुधवार को इसका विधिवत समापन होगा। धार्मिक अनुष्ठान में नित्थर क्षेत्र के आराध्य देव बूढ़ा महादेव उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। भुवनेश्वरी माता मंदिर कमेटी चेबड़ी के उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के पंडित पेगा राम, शिव कुमार शर्मा, रजनीश शर्मा और होशियार चंद शर्मा शामिल हुए हैं। हर दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रातभर भजन-कीर्तन से मंदिर गुंजायमान रहेगा। भुवनेश्वरी माता चेबड़ी में क्षेत्र के लोगों में बहुत आस्था है। लोग दूर-दूर से माता के दर्शनों को उनके दर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें