फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भराड़ा मेले में देव नृत्य पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन क्षेत्र का प्रसिद्ध मेला भराड़ा जागरा ज्येष्ठ मास की संक्रांति पर धूमधाम से मनाया गया। वर्षभर के मेलों, जागरे में महादेव कोटेश्वर छड़ी (जगुंठ) के रूप में दर्शन देते हैं। मंगलवार को कुमारसैन के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच के साथ लगते भराड़ा गांव में परंपरागत ढंग से मेले का आयोजन किया गया। यह उत्सव भराड़ा मेले के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें श्री कोटेश्वर महादेव की छड़ी को मुख्य पुजारी द्वारा ढोल-नगाड़ोंं के साथ मंढ़ोली मंदिर से भराड़ा गांव लाया गया। स्थानीय लोगों ने महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महादेव को प्राचीन निर्धारित स्थान पर बैठाकर ग्रामीणों ने नाटी का प्रदर्शन किया। परंपरा के अनुसार शाम को महादेव अपने मंदिर मंढोली की ओर प्रस्थान करते हैं और लोग भी अपने-अपने घरों की ओर जाते हैं। उल्लेखनीय है कि वर्षभर के मेले एवं त्योहारों में देवता की बलटी, भराडा जागरा, पाटीजुबड़ जातर की भांति अनेक मेले मनाए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें