संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शिव मंदिर रामपुर में शनिवार को महाशिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने मंदिर में माथा टेककर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। मंदिर कमेटी के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें रामपुर क्षेत्र के लोगों, स्कूल के विद्यार्थियों और छात्राओं और कर्मचारियों सहित श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया।