रिकांगपिओ में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत देश और प्रदेश सहित किन्नौर जिले में शुक्रवार से लेकर 24 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रिकांगपिओ में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजोक सिंह मेहता की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में लोगों को बेटियों के महत्व के बारे में बताया और बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजोक सिंह मेहता ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भारत सरकार की एक पहल है, जिसे वर्ष 2015 में आरंभ किया गया था। योजना का मुख्य उद्देश्य लिंग आधारित लिंग चयनात्मक उन्मूलन को रोकना, बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना और बेहतर शिक्षा प्रदान करना है।