फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मोक्ष धाम रास्ते के विवाद में ग्रामीण और कब्जाधारी आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद को सुलझाने के लिए बतूनावासी लगा चुके हैं प्रशासन से गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा/रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत डंसा के वार्ड नंबर सात बतूना में बीते दो साल से मोक्ष धाम के लिए जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। रास्ते के साथ लगते मकान मालिकों ने काम पर रोक दिया है। इसके खिलाफ ग्रामीण मामले को खंड विकास अधिकारी और उप मंडलाधिकारी रामपुर से उठा चुके हैं, लेकिन दो साल बीतने के बाद भी विवादित मामला लंबित पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। बताते चलें वर्ष 2021 में जिलाधीश शिमला के माध्यम से मोक्ष धाम रास्ता निर्माण के लिए दो लाख की राशि स्वीकृत हुई थी, जिसका कार्य शुरू किया जा चुका था। इसी बीच रास्ते के साथ लगते मकान मालिकों का निर्माण कार्य का विरोध करने से कार्य अधर में लटक गया है। हालत बयां करती है कि उक्त कार्य में लगे दर्जनों मजदूरों को दिहाड़ी भी आज तक नहीं मिली है। ग्रामीणों और विवादित स्थल के मकान मालिकों में विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। बीते साल पंचायत प्रधान देश कुमार हुड्डन की अगुआई में राजस्व पटवारी विवादित स्थल पर मामला सुलझाने पहुंचे थे और पाया कि उक्त जगह पर कागजाती रास्ता है। इसके उपरांत वार्ड पंच की अध्यक्षता में प्रस्ताव पारित कर रास्ते की निशानदेही करवाने की प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन आज तक रास्ते की निशानदेही का मामला अधर में लटका है। ग्रामीणों ने कहा कि बदहाल रास्ते में ग्रामीणों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं, बावजूद इसके समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन और राजस्व विभाग से समय रहते वर्षों से चली आ रही समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है। तहसीलदार रामपुर जय चंद ने बताया कि कानूनगो की ओर से निशानदेही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ही मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें