संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही से प्रभावित लोगों की मदद के लिए विभिन्न संगठन और संस्थाएं आगे आ रही हैं। मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में धनराशि जमा कर पीड़ितों की मदद का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत किन्नौर बार एसोसिएशन ने भी आपदा पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। किन्नौर बार संघ के अध्यक्ष अमर चंद नेगी की अध्यक्षता में सोमवार को एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए एक लाख एक हजार रुपये का चेक राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को भेंट किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ध्यान चंद नेगी, सचिव विनय नेगी, राजेश नेगी और विकास नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।