संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की टिकरी न्योल शाखा ने प्रधानमंत्री बीमा योजना के अंतर्गत चार माह पूर्व एक हादसे में जान गंवाने वाले मृतक की पत्नी को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा। शाखा प्रबंधक प्रवीन कुमार ने बताया कि धनत निवासी श्याम सिंह बरसांटा की 14 अक्तूबर को मीनस के समीप एक जीप हादसे में मौत हो गई थी। श्याम सिंह ने शाखा में प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत बीमा करवाया था। सोमवार को बीमा में नामित श्याम सिंह की पत्नी ईला बरसांटा को दो लाख रुपये बीमा राशि का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री बीमा योजना के अंतर्गत महज बीस रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा किया जाता है।