फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नरेंद्र और अनुदीप कौर बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हो गया। शिविर में 23 बच्चों ने भाग लया। इस दौरान इन स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर, सामुदायिक भवन, सत्संग भवन, प्राथमिक स्कूल और पुलिस स्टेशन की साफ-सफाई की। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना और एनएसएस और स्वागत गीत से हुई। श्रेया ठाकुर और सखियों ने भंगड़ा, नाटी और हरियाणवी गिद्दा पर नृत्य कर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान अनुशासन के लिए अनामिका और अभिषेक को श्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। भोजन बनाने में अजय और मुस्कान सर्वश्रेष्ठ रहे। नरेंद्र और अनूदीप कौर को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। अंग्रेजी की प्रवक्ता वंदना ने गीत पेश कर वाहवाही लूटी। एनएसएस शिविर के प्रभारी रजत ठाकुर और सरोज पटियाल ने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला, जो बच्चे अभी तक घर से बाहर नहीं निकले थे, उन्हें जीवन में नई बातें सीखने को मिली। बच्चों को एक दूसरे से सीखने का अवसर भी मिला। प्रधानाचार्य रामलाल ने कहा कि स्वयंसेवी केवल शिविर के दौरान ही नहीं अन्य दिनों में भी सफाई का पूरा ख्याल रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें