फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोगों को स्वच्छता के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवा के सौ स्वयंसेवकों ने सोमवार को स्वच्छता ही सेवा विषय पर जागरूकता रैली निकाली। रैली को महाविद्यालय प्रांगण से रामपुर बाजार से होते हुए महाविद्यालय परिसर तक निकाली गई। रैली के दौरान क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता के बारे में नारे लगाकर जागरूक किया गया। जागरूकता रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने प्लास्टिक का कचरा भी एकत्रित किया और उसका निपटान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ विपन शर्मा और प्रो रंजू नेगी ने कहा कि सभी स्वयंसेवकों को रैली के दौरान निर्देशित किया गया। रैली के बाद स्वयंसेवकों की टीम को बिल्डिंग गेम्स खिलाकर सहभागिता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें