फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड स्कूल में विद्यार्थियों ने जानीं मतदान प्रणाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्कान हेड गर्ल और प्रिंस बने हेड बॉय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। राजकीय राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में मतदाता साक्षरता क्लब की ओर से विद्यालय की हेड गर्ल और हेड बॉय का चुनाव किया गया। इसमें मुस्कान हेड गर्ल और प्रिंस को हेड बॉय चुना गया। मतदाता साक्षरता क्लब के प्रभारी एवं स्वीप टीम के सदस्य रवि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को लोकतंत्र और चुनाव प्रणाली के बारे में प्रशिक्षित किया गया। क्लब की ओर से चुनाव करवाने के लिए अलग-अलग कमेटियां भी गठित की गई। छात्र-छात्राओं ने पोलिंग बूथ पर आकर पीठासीन अधिकारी, एपीआरओ, पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न जानकारी प्राप्त कीं। हेड गर्ल और हेड बॉय चुनाव के लिए चार-चार उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव के लिए मतदाता सूचियां तैयार की गईं। चुनाव में मुस्कान ठाकुर हेड गर्ल और प्रिंस को हेड बॉय चुना गया। प्रधानाचार्य जगजीवन पॉल शर्मा ने मतदाता साक्षरता क्लब के कार्य की सराहना की। मंच संचालन प्रवक्ता डॉ. जगदीश शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता बबीता कश्यप, निर्मला शर्मा, संगीता शर्मा, महेंद्र पाल, धर्मेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा और मीनाक्षी भार्गव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें