फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं को मोटे अनाजो का बताया महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। सशक्त नारी सब पर भारी संकुल स्तरीय संगठन विकास खंड रामपुर की मासिक बैठक का आयोजन बुधवार को रामपुर में किया गया। बैठक में महिलाओं को मोटे अनाज और आत्मनिर्भर बनने के बारे में जागरूक किया। बैठक में रामपुर खंड की नौ पंचायतों की महिलाओं ने भाग लिया। रीता, प्रेम कुमारी, भारती शर्मा, सुनीता, हर्षिंता, निशा और अनीता अन्यों ने मोटे अनाज से बनने वाले पारंपरिक व्यंजनों के बारे में जानकारी दी। सभी महिलाओं ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि संगठन में जुड़ने के बाद रोजगार की नई उम्मीद जगी है, महिलाओं को घर बैठे रोजगार मिला है। महिलाओं को बैंक सहायिका द्वारा बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। महिलाओं को कृषि की बारीकियों के बारे में भी अवगत करवाया गया। संंगठन से जुड़ने के बाद महिलाएं एक माह में दस हजार रुपये तक कमा लेती हैं। पशु सहायिका ने सभी महिलाओं के समक्ष पशु पालन के बारे में विस्तार से बताया। क्षेत्र समन्वयक प्रेम लता ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के बारे में जागरूक किया। बैठक में कृषि सहायिका, बैंक सहायिका और पशु सहायिका उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें