फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रचना और लाभ सिंह को श्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में एथलीट ने मार्चपास्ट और टॉर्च रिले से इवेंट की शुरुआत की। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और क्रिकेट आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ एथलीट का खिताब महिला वर्ग में रचना को मिला जबकि पुरुष वर्ग में लाभ सिंह तृतीय वर्ष को श्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को खेलों में रुचि लेने और मादक पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्राचार्या डॉ. अनिता शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। नवीन रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में प्रेमपाल शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें