फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अष्टमी पर जयकारों से गूंजा हाटकोटी मंदिर, हजारों लोगों ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। क्षेत्र के प्रसिद्ध हाटकोटी मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी के दिन सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान दुर्गा माता मंदिर में दिनभर माता के भजन और जयकारे गूंजते रहे। क्षेत्र के दूरदराज गांव से हजारों लोगों ने हाटकोटी पहुंचकर माता के मंदिर में माथा टेका। रविवार सुबह साढ़े चार बजे से ही मंदिर प्रांगण में दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगना शुरू हो चुकी थीं। दोपहर के बाद करीब तीन बजे मंदिर में विशेष आरती की गई। पूरे नवरात्र में मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर में नवरात्र में भंडारे का आयोजन भी किया गया। रविवार को ट्रक ऑपरेटर यूनियन रोहड़ू की ओर से हजारों श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी। अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर से प्रसाद भी बांटा गया। मंदिर परिसर में यातायात व्यवस्थित सुचारू रखने के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। मंदिर परिसर में लगी अस्थायी दुकानों में भी पूरा दिन खरीदारी के लिए लोगों की खूब भीड़ लगी रही। पुलिस के साथ मंदिर न्यास के सदस्य और अन्य सेवादारों ने भी व्यवस्था को संभाला। अष्टमी के दिन लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी निगम की अतिरिक्त बसें चलाई गई थीं। दुर्गा माता के भंडारी भवानी दत्त शर्मा ने बताया कि मंदिर में पुलिस होमगार्ड के जवानों के साथ सेवादार, न्यास के सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे नवरात्रों में तैनात थे। उन्होंने कहा नवमी के दिन भी लोगों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। पूरे नौ दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था पुख्ता की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें