फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चेष्टा और रजत नेगी सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य पब्लिक स्कूल में सम्मान पाकर चहके होनहार, सालाना समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लूटी वाहवाही
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रामपुर बुशहर। आर्य पब्लिक स्कूल रामपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने बुशहरी, कुल्लूवी, राजस्थानी, हिंदी और देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने शहीद जवानों की वीरता को दर्शाते हुए बेहतरीन प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। छात्र-छात्राओं ने योग कला की प्रस्तुति पेश कर सभी को जीवन में योग के महत्व के बारे में जागरूक किया। समारोह में बीपीओ हेमलता जोगटा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। अक्षित गुप्ता, गाउचंद नेगी, लोलक राम और समर कायथ विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में चेष्टा और रजत नेगी को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजा। छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पीयुष और छात्रा वर्ग में रागनी को चुना गया। आर्य, भजन, यशिका, पटिशा, अर्पिता, उज्जवल, प्रज्वल, रितिका, एंजल, याना, मन्नत, ऐलिस, प्रतिष्ठा, सौमिल, अनिरुद्ध, परीशित, अनुज और आशु सहित अन्य होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने अभिभावकों के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट पेश की, जिसे सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधन चंद्रकांता अष्टू, लज्जा, रीता, शालू, अरुणा, मंजु, अनुराधा, दीपक, विक्रांत, मनीषा, श्वेता, ज्योति शर्मा, सलोचना, ज्योति ठाकुर, कमला और आशा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें