संवाद न्यूज एजेंसी नित्थर
नित्थर (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड के अरसू में मंगलवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष विभाग ने एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 201 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कि गई। इसमें मरीजों को निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां भी वितरित की गई। प्रदेश सरकार ग्रामीण इलाकों में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दौरान 43 मरीजों का मधुमेह और 16 मरीजों के एचबी टेस्ट किए गए।