फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बागवानों को 150 से 180 रुपए में मिलेगा रूट स्टॉक का पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग बागवानों को पंचायत स्तर पर उपलब्ध करवा रहा सेब के पौधे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। तहसील ननखड़ी में बागवानों को 150 से 180 रुपये में रूट स्टॉक का पौधा मिलेगा। उद्यान विभाग ने पंचायत स्तर पर सेब के कलोनल रूट स्टॉक के पौधे वितरित कर रहा है। विभाग के पास 4000 सेब के कलोनल रूट स्टॉक उपलब्ध है। सभी पौधे उन्नत किस्म के हैं, जिन्हें उद्यान विभाग ने स्वयं तैयार किया है जबकि निजी नर्सरियों से बागवानों को उन्नत किस्म के रूट स्टॉक के पौधे 250 से 400 रुपये तक मिलते हैं। उद्यान विभाग कम दाम पर बागवानों को घरद्वार पर सेब के उन्नत किस्मों के पौधे उपलब्ध करवा रहा है। उद्यान विभाग के विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र मेहता ने कहा कि इन कलोनल रूट स्टॉक में मदर प्लांट भी आसानी से तैयार किया जा सकते हैं। बागवान कलोनल रूट स्टॉक के पौधे पर भी तैयार कर सकते हैं। इन रूट स्टॉक को पहले विदेश से मंगवाया गया था। इसके बाद मदर प्लांट तैयार कर पौधे तैयार किए गए हैं। विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे रूट स्टॉक में एम सीरीज सहित 50 से अधिक उन्नत किस्म के पौधे हैं, जो पंचायत में बागवानों को दिए जा रहे हैं। इस मौके पर एचडीओ डॉ. अशोक मेहता, एचईओ हरदयाल सिंह, एचईओ प्रशांत ठाकुर, डॉ. नवनीत और डॉ. गोविंद खूंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें