फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बागवानों का खेल न बिगाड़ दे मौसम की बेरुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लावरिंग के समय 16 से 25 डिग्री तक तापमान रहना जरूरी, मौसम के तेवरों ने बढ़ाई बागवानों की चिंता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। तामपान में आई गिरावट का असर सेब की फ्लावरिंग प्रक्रिया पर पड़ सकता है। मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बगीचों में इस समय फ्लावरिंग की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। अचानक तापमान में गिरावट आने से पिंक बड आने की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है। ऐसे में अगर फ्लावरिंग के समय तापमान अनुकूल नहीं रहा तो सेब की फसल पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। रोजाना मौसम खराब होने से तापमान में अचानक गिरावट आ गई है। एक ओर जहां अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिंक बड निलने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक बगीचों में फूल निकले हुए। अगर आने वाले दिनों दिनों में मौसम बिगड़ता है, तो सेब की फ्लावरिंग प्रभावित हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक अच्छी फ्लावरिंग के लिए 16 से 25 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान होना आवश्यक है, लेकिन मौसम खराब होने से वर्तमान में तापमान काफी नीचे लुढ़क गया है। इसका सीधा असर सेब के बगीचों में देखने को मिल रहा है। बागवानी विशेषज्ञ एवं पूर्व उद्यान विकास अधिकारी डाॅ. आगर दास ने बताया कि रोजाना मौसम खराब हो रहा है। तेज हवाओं के साथ-साथ वर्षा भी हो रही है। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अगर मौसम ने साथ नहीं दिया तो इसका फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें