संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय रोहड़ू में शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर निशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहिंद्र ठाकुर ने पशुपालकाें को जागरूक भी किया। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण ठाकुर, डाॅ. एसके सहगल, डाॅ. छवि शर्मा एवं उनकी टीम ने कुत्तों को रेबीज के टीके लगाए। इस दौरान उन्होंने लोगाें को रेबीज रोग के प्रति जागरूक भी किया। डॉ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि पशुओं को एंटी रेबीज टीके लगाए गए। इस दौरान पशुओं से मनुष्य में होने वाली जानवेला बीमारियों के बारे में भी लोगों को अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि पशु पालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सा दिवस पर निशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया गया।