फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वती विद्या मंदिर दलाश में नवाजे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर दलाश में वार्षिक समारोह का आयोजन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां, जिला परिषद अध्यक्ष ने किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर दलाश में बुधवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से आयोजित किया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा, वहीं मेधावी छात्रों को विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने पर पुरस्कृत किया गया। समारोह में जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। आनी पंचायत समिति की अध्यक्ष विजय कंवर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यातिथि ने वर्षभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वार्षिक समारोह की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से एक बढ़कर कार्यक्रम प्रस्तुत करके वाहवाही लूटी। विद्यालय के विद्यार्थियों का नृत्य देखकर लोग मंत्रमुग्ध हुए। इस मौके पर प्रधानाचार्य दलीप वर्मा, संरक्षक और दलाश पंचायत उपप्रधान सोहनी राम राठी, केआर शर्मा, जेआर सरस्वती, देवराज चौहान, सुरजीत चौहान, भगवान प्रकाश और रमेश वर्मा सहित अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें