फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शरौंथा स्कूल में मेधावियों नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरौंथा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नवयुवक मंडल के प्रधान दीपक पाप्टा ने शिरकत की। छात्राओं ने वंदे मातरम की प्रस्तुति से कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यकारी प्रधानाचार्य काना सिंह चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटी, देशभक्ति गीत, राजस्थानी नृत्य, पंजाबी नृत्य बालीवुड नृत्य और नेपाली नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद मुख्यातिथि ने पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। शैक्षणिक क्षेत्र में वर्ष 2023-24 के लिए छठी कक्षा में हिमांशु व संगिता, सातवीं कक्षा में अंकित व रिहा, आठवीं कक्षा में मिताली व सिद्धार्थ नौवीं कक्षा में कार्तिक व मिताली, दसवीं कक्षा में लक्ष्मण व कृतिका ,जमा एक कला संकाय में दिशांत व अंजलि तथा जमा दो कला संकाय में आरव और असमिता को पुरस्कृत किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खोखो में मिलन को पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2023-24 के लिए सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार बारहवीं कक्षा के छात्र दिशांत और बारहवीं कक्षा की छात्रा वर्दीका को प्रदान किया गया। अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल का खिताब वायु सदन को प्रदान किया गया। मंच का संचालन सरिता चौहान टीजीटी कला, आशा प्रवक्ता हिंदी ने किया। स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी के सभी सदस्य, स्टाफ और अभिभावक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें