संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय उत्कृष्ट उच्च विद्यालय आंध्रा की टीम ने जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन में भारी उत्साह है। स्कूल के शारीरिक शिक्षक एवं टीम के समन्वयक रविकांत बरवाल के नेतृत्व में आंध्रा स्कूल से चार प्रतिभागियों मनीषा, तनीशा, निनिशा और सांची ने भाग लिया। चारों प्रतिभागियों ने योग की अलग-अलग विधाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता से तीन प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। स्कूल के मुख्याध्यापक राजेंद्र केदान ने उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों सहित योग टीम और उनके समन्वयक को बधाई दी है।