संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल ठियोग के बलसन क्षेत्र की अलीश चौहान का चयन राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता राजस्थान में होगी। इस उपलब्धि से पूरे बलसन क्षेत्र में खुशी की लहर है। अलीश चौहान ग्राम मेहा डाकघर चनैर तहसील ठियोग जिला शिमला की निवासी हैं। उनके पिता का नाम महेंद्र चौहान और माता का नाम अर्चना चौहान है। अलीश मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा हैं।