फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खोपड़ी में कार और बाइक की टक्कर में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत खोपड़ी वार्ड में नेशनल हाईवे पांच पर शनिवार रात एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार को चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे बीएसएनएल कार्यालय के समीप नेशनल हाईवे पांच पर बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई। घायल की पहचान राहुल (23), पुत्र राजू राम, गांव नैरी, डाकघर देवनगर, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप हुई है। पुलिस थाना रामपुर में राजू के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार चालक रवि के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें