फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारा लेख प्रतियोगिता में त्रिवेणी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आश्रम में छात्राओं को सेनेटरी पैड, किताबें, पेन और पैंसिल कीं वितरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रिकांगपिओ ने दो समारोह का आयोजन किया। इसके तहत रिकांगपिओ कॉलेज के छात्रावास में नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य तौर पर छात्रावास नियंत्रक शालू ठाकुर और जिला संयोजक रितिका नेगी उपस्थित रहे। छात्रावास नियंत्रक शालू नेगी ने छात्राओं को राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं। नारा लेखन प्रतियोगिता में के वरिष्ठ वर्ग में त्रिवेणी भंडारी ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि ज्योतिका द्वितीय स्थान पर रहीं। कनिष्क वर्ग में स्नेहा ने प्रथम और प्रदीपा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई रिकांगपिओ ने छात्राओं को सेनेटरी पैड ,किताबे और पेन पैंसिल वितरित की। जिला संयोजक रितिका नेगी ने छात्राओं को उनके स्वस्थ एवं मासिक धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे मासिक धर्म के समय महिलाओं और छात्राओं को खानपान और स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें