फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पालमपुर में छात्रा पर दराट से जानलेवा हमले पर एबीवीपी ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
इकाई ने एसडीएम के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की रखी मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला कांगड़ा के पालमपुर में बीते दिनों छात्रा पर दराट से जानलेवा हमला करने पर रोष जताया है। मामले को लेकर एबीवीपी रामपुर कॉलेज इकाई की ओर से बुधवार को एसडीएम रामपुर निशांत तोमर के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। इकाई ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं सहन नहीं की जाएंगी। दिन-दहाड़े छात्रा पर जानलेवा हमला होना चिंता का विषय है। सरकार, प्रशासन और पुलिस को इसमें कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। इकाई ने ज्ञापन के माध्यम से चेताया कि जब तक पीड़ित छात्रा को न्याय नहीं मिलता है, तब तक विद्यार्थी परिषद आवाज बुलंद करती रहेगी। इकाई अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में हिंसा होना बेहद चिंतनीय है। इस मौके पर अमन वर्मा, आयुष शर्मा, रोहित और अदिति सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें