संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर विभाग की समीक्षा योजना की बैठक शनिवार हुई। इसमें छात्र संगठन के विभिन्न स्तर के आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर तीन और प्रदेश स्तर पर अन्य कार्यक्रमों को प्रत्येक इकाई में करवाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में 50 से अधिक कार्यक्रमों के आयोजन और संगठन की मजबूती पर जोर दिया जाएगा। यह बात एबीवीपी की समीक्षा योजना की बैठक में विभाग संयोजक गौरिक शर्मा ने कही। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर विभाग की सत्यनारायण मंदिर रामपुर में दो दिवसीय समीक्षा योजना की बैठक शनिवार को हुई। इसमें बीते वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा और आने वाले वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई। विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष हर वर्ग के लोगों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। आने वाले वर्ष में भी अनेक रचनात्मक कार्यक्रम रामपुर विभाग द्वारा करवाने की योजना है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री आकाश नेगी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।