फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज और परिवार का आधार हैं महिलाएं : नरेश वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने महिला दिवस के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं और महिलाओं को नवाजा

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। महिलाएं समाज और परिवार का आधार हैं। स्वतंत्रता के बाद आज तक महिलाओं ने हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की है। वार्ड सदस्य से लेकर राष्ट्रपति तक के पद पर आसीन होकर महिलाओं ने आधुनिक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई है। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने बुधवार को आनी में महिला दिवस के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। हिमालयन मॉडल स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को जानें और अपने कर्तव्य को पहचानें। समाज निर्माण में महिलाओं की बड़ी भूमिका है, जिसे किसी भी सूरत में नजर अंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि महिलाएं समाज में व्याप्त लिंग भेदभाव को दूर करने में अपनी अहम भूमिका अदा करें। बच्चों के भविष्य का निर्माण महिलाओं और माताओं के हाथ में होता है। बच्चों के अच्छे संस्कार माताओं की परवरिश पर निर्भर करता है, इसलिए महिलाओं की स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदारी अहम होती है। नरेश वर्मा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए जो भी कार्यक्रम सरकार ने चलाए हैं, उनको हर लाभार्थी महिला तक पहुंचाना प्रशासन का काम है। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों को सभी पात्र लाभार्थी महिलाओं तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। वहीं, सीडीपीओ इंद्र सिंह गर्ग ने कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं, आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं, कर्मचारियों को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें