संवाद न्यूज एजेंसी
आनी ( कुल्लू)। तहसीलदार आनी भीम सिंह नेगी ने कुल्लू की राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान रिवाड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी प्रदान की। इसमें विभिन्न तरह के शपथ-पत्र, प्रमाण पत्र संबंधित जानकारियों से प्रशिक्षुओं को जागरूक करवाया गया। तहसीलदार आनी ने अपनी जानकारी में स्पष्ट किया की जरूरी नहीं कि कोई व्यक्ति लोकमित्र केंद्र में जाकर ही प्रमाणपत्र बनाए। वह बाइल एप से भी प्रमाणपत्र को जारी करवा सकता है। हैं। संस्थान के प्रबंध निदेशक डा. मुकेश कुमार ने तहसीलदार का स्वागत किया।