फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हितेश, जिया बंसल, दिव्यांश और वंशिका को श्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
हिम संस्कृति संस्था के वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह में तहसीलदार ने नवाजे 40 मेधावी
विज्ञापन


राकेश कुमार सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के पुरस्कार से नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। हिम संस्कृति संस्था ने वार्षिक उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। समारोह में तहसीलदार रमेश राणा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने मेधावियों को पुरस्कार देकर नवाजा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह का आगाज किया गया। सबसे पहले संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्था ने 25 वर्षों में सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में कार्य किया है। देव परंपरा पहाड़ी संस्कृति पर सेमिनार आयोजित किए हैं। कार्यक्रम में श्रेष्ठ शिक्षक शिक्षक के सम्मान से राजकीय कन्या विद्यालय आनी के शिक्षक राकेश ठाकुर को नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब हिमालयन मॉडल स्कूल आनी के छात्र हितेश, जिया बंसल, दिव्यांश और वंशिका ठाकुर को दिया गया। लोरेंस पब्लिक स्कूल आनी के छात्र हर्षित ठाकुर और यशस्वी को सम्मानित किया गया। खनाग स्कूल की अनामिका, क्षितिज भारती और सुजल खुशबू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। देव संस्कृति के संरक्षण के लिए देवता कुलक्षेत्र महादेव ओलवा के कारदार कमलेश शर्मा को नवाजा गया। कार्यक्रम में ब्रह्म आईटीआई की छात्रा तनु को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में आनी खंड के वरिष्ठ नागरिक मोती राम शर्मा को भी सम्मानित किया गया। स्वच्छता अभियान सामाजिक कार्य के लिए महिला मंडल बटाला की प्रधान तारा देवी, महिला मंडल ढमाहर, सतीश वर्मा अग्निशमन केंद्र संचालक आनी को भी बेहतरीन सेवा के लिए नवाजा गया। डिग्री कॉलेज की छात्रा आरती ठाकुर और रचना ठाकुर को खेल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। गोसेवा संरक्षण समाज सेवा के लिए घनश्याम शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी मंजुला शर्मा को भी हिम संस्कृति से सम्मानित किया गया। तहसीलदार ने मेधावियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि आउटर सराज के हर गांव के छात्र शिक्षा और खेलों में सबसे आगे निकल गए हैं। सभी होनहार छात्र अपने जीवन में एक लक्ष्य लेकर चलें और आगे बढ़ें। डॉ. शशिकांत शर्मा ने सभी को योग कर स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। तहसील कल्याण अधिकारी मंजुला शर्मा ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। इस मौके पर विनय गोस्वामी, चमन शर्मा और मधु शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें