फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजी आनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में निकाली गई प्रभात फेरी और झांकियां, राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में श्रीराम और राम मंदिर की घटनाओं का हुआ वर्णन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पावन पर्व आनी में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल, दुर्गा माता मंदिर कमेटी, विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस जैसे विभिन्न संगठनों सहित क्षेत्र की जनता ने दुर्गा माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और हवन-पाठ के बाद जय श्रीराम के नारों, भजनों और जयघोष के साथ प्रभातफेरी निकाली। शोभायात्रा आनी के दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर नालदेरा के बाबा बालकनाथ मंदिर में शीश नवाने के बाद पूरे आनी कस्बे निकाली गई। साथ ही विवेकानंद संस्कार केंद्र आनी के कलाकारों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता माता की झांकियां भी पूरे कस्बे में भजन-कीर्तन और जयश्रीराम के जयघोष के साथ निकली। इससे पूरा कस्बा भगवान श्रीराम के रंग में रंग गया। आनी के पुराने बस अड्डे में आयोजकों ने सभी लोगों को हलवा चने का प्रसाद दिनभर बांटा और खूब पटाखे जलाकर दीपावली मनाई गई। इसके बाद राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एकल विद्यालय, हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर आनी के छात्र-छात्राओं ने राम भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार सहित विभिन्न प्रबुद्धजनों ने श्रीराम के जीवन और अयोध्या में राम मंदिर को लेकर विभिन्न घटनाओं का वर्णन किया और लोगों को जागरूक किया। वहीं क्षेत्र के मुरलीधर मंदिर बटाला, शिव मंदिर कराणा में भी विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत भव्य झांकियां निकाली गई। कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार, गंगा राम चंदेल, अमर ठाकुर, शशि मल्होत्रा, योगेश वर्मा, विनोद चंदेल, कृष्ण ठाकुर, सुनील वर्मा, गोल्डी चौहान, नवल ठाकुर, युवराज, राम सिंह ठाकुर और घनश्याम शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें