फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लटान्नडा गयी में 13 साल बाद खेला गया गिंदु का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वाल बखुन चारनी गोरा ने जीता मुकाबला, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील की ग्राम पंचायत लोट के लटान्नडा गयी में 13 साल के बाद गिंदु का खेल मेले का आयोजन किया गया। मेले में महिलाओं ने नाटी लगाकर खूब समां बांधा। वहीं पुरुषों ने गिंदु का खेल खेलकर लोगों का मनाेरंजन किया। पिछले कई सालों में भारी बर्फबारी और ठंड की वजह से मेले का आयोजन नहीं हो सका था। इस बार मौसम शुष्क होने और बर्फ न होने की वजह से मेला आयोजित किया गया। मेले का आयोजन माता भुवनेश्वरी दुरहा के सानिध्य और आशीर्वाद से क्षेत्र में खुशहाली के रूप में मनाया जाता है। भुवनेश्वरी माता मंदिर कमेटी दुरहा के कारदार शेर सिंह ठाकुर ने बताया की कई सालों के बाद गिंदु मेला मनाया गया है। मेला मकर संक्रांति के दूसरे दिन मनाया जाता था। एक टीम में लाट पंचायत के गांव ग्वाल बखुन चरानी गोरा और दूसरी टीम में सराहर शाह शानही शेगनी शरटी गांव के मीणों के बीच गिंदु का खेल खेला जाता है। गिंदु के खेल में ग्वाल बखुन चरानी गोरा ने सराहर शाह शानही शेगानी शरटी गांव को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें