फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 17 और 18 नवंबर को निरमंड में दिव्यांगों के लिए लगेगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 17 को पंचायत समिति सभागार निरमंड में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों और पुनर्वास के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिग्राम पंचायत निशानी, भालसी, बाहवा, शिशवी और नगर पंचायत निरमंड के दिव्यांग हिस्सा ले सकेंगे। शिविर में जिला दिव्यांगता पुनर्वास की विशेष टीम ऐसे दिव्यांगजनों, जिनके दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बन चुके हैं, उनकी जांच की जाएगी। वहीं आवश्यकता अनुरूप व्हील चेयर, सुनने की मशीन, विशेष लेंस, स्मार्ट कैन, छड़ी और बैसाखी उपलब्ध करवाने सहित उचित कल्याणकारी योजना में शामिल किए जाने के लिए चिह्नित किया जाएगा। शिविर में जिला केंद्र की तरफ से दिव्यांगता की रोकथाम और दिव्यंगता के क्षेत्र में समय पूर्व हस्तक्षेप पर भी विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिला केंद्र की तरफ से 18 नवंबर को शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत डीम, कोटी, बारी, अरसू और बाड़ीधार के दिव्यांगजनों के लिए ग्राम पंचायत परिसर अरसू में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें