संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पौराणिक गीतों नताउक, जती और भजन-कीर्तन कर श्रद्धालुओं ने रातभर भजन किया। आनी में शनिवार को कई ग्रामीण क्षेत्रों में स्वांग नृत्य का आयोजन भी किया गया। कराणा गांव में ग्रामीणों ने स्वांग नृत्य पेश कर सभी भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कलाकारों ने स्वांग नृत्य के साथ-साथ पौराणिक गीतों को गाकर लोगों का मनोरंजन किया। महाशिवरात्रि पर्व को विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर महादेव को अर्पित किए गए।