फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में वार्षिक पारितोषिक उत्सव की धूम
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा ने मेधावियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी के हरिपुर राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। मुख्यातिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। कार्यक्रम में कॉलेज के सह प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने कॉलेज का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और महाविद्यालय की शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों को गिनाया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी मेहमानों का मन मोहा। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रो. नरेंद्र पॉल और प्रो. निर्मल सिंह ने किया। मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राजकीय महाविद्यालय आनी सीमित सुविधाओं और पर्याप्त स्टाफ की कमी के बावजूद भी शिक्षा सहित हर क्षेत्र में अव्वल है। कॉलेज के म्यूजिक छात्रों ने वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर लगातार सात वर्षों तक विजेता का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने महाविद्यालय में अव्वल रहे सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के करीब 200 छात्र-छात्राओं को विभिन्न स्तर पर उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक नाटी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में सह प्राचार्य डॉ. नरेंद्र पॉल, पीटीए के अध्यक्ष पप्पू सत्या और प्रो. धर्म कीर्ति बतौर विशेष अतिथि मौजूद रहे। इस मौके पर पीटीए उपाध्यक्ष जवाहर ठाकुर, कोषाध्यक्ष गुड्डू राणा, प्रो. संगीता नेगी, प्रो. भुवनेश्वर, प्रो. धन प्रकाश, प्रो. अशोक भारद्वाज, सह प्राचार्य सीमा वर्मा, प्रो. घामटा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें