फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी में अघोषित बिजली कटों से लोग परेशान, विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से शाम लग रहे ज्यादा कट, लोगों ने बिजली बोर्ड समाधान की लगाई गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में बिजली के अघोषित कटों से जनता परेशान है। हालत यह है कि सुबह-सुबह ही बिजली के कट लगने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार, भारतभूषण, जेआर वर्मा और गंभीर सहित अन्य लोगों ने कहा कि कुछ दिनों से आनी में बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। इस वजह से कोई भी कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है। विद्यार्थियों को कई बार बिना नहाये ही स्कूल जाना पड़ रहा है। यही हाल कर्मचारियों का भी है। वहीं, बिजली से संबंधित सभी कार्य भी बार-बार लगे वाले कटों से प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र में मिस्त्री का काम करने वाले लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासियों ने बिजली बोर्ड से आनी में लगाए जा रहे अघोषित कटों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विजय ठाकुर का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण यह समस्या आ रही है, दिक्कत को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें