फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी गारंटियों की तरह खोखला निकला कांग्रेस का घोषणा पत्र : लोकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। गारंटियों के बाद अब विधायक आनी लोकेंद्र कुमार ने चुनावी घोषणा पत्र के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनावी गारंटियों की तरह कांग्रेस का घोषणा पत्र भी खोखला निकला। कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश नेतृत्व ने हिमाचल में चुनावी गारंटी के साथ चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया था। इसमें दावा किया गया था कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और मजबूत करेंगे। दुर्गम स्थानों पर लोगों को राशन देने के लिए मोबाइल वैन की सुविधा शुरू करेगी। सरकारी राशन के डिपो की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ ही राशन डिपो धारकों के मानदेय बढ़ाकर बीस हजार करेगी लेकिन सरकार ने डिपो में सुविधा बढ़ाने के बजाय डिपो में मिल रही सुविधाएं भी कम कर दी है। सस्ते दामों में मिलने वाली दाल, तेल सहित अन्य सामानों के दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपने चुनावी वादे की स्थिति स्पष्ट करे और बताए कि दुर्गम स्थानों पर राशन पहुंचाने के लिए कितने मोबाइल वैन सेवाएं शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें