फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जलोड़ी-जोत पर 15 सेंटीमीटर हिमपात, आउटर सराज का संपर्क कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी/रामपुर। आनी के जलोड़ी-दर्रा पर करीब 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। ऐसे में एनएच-305 पर वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए हैं। एनएच अवरुद्ध होने से आउटर सराज का कुल्लू जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। आनी उपमंडल में लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे किसान-बागवानों के चेहरों पर ताजा बर्फबारी के बाद रौनक लौट आई है। बुधवार सुबह से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हुई बारिश से किसान-बागवानों ने राहत की सांस ली है। जलोड़ी-जोत में ताजा हिमपात होने से आनी विस क्षेत्र की 69 पंचायतों का संपर्क ला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। खनाग पंचायत के पूर्व उपप्रधान बुद्धि सिंह राणा ने बताया कि जलोड़ी जोत पर करीब 15 सेंटीमीटर ताजा हिमपात होने के चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। वहीं नित्थर की ऊपरी घाटी बर्फ से लकदक हो गई है। सेब बहुल क्षेत्र एडशी, बुआई, कुठेड़ और कटार में बर्फबारी से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश होने से किसानों को काफी राहत मिली है। कंडागई और उसके साथ के इलाकों में बर्फबारी से बसों के रूट प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा सूबे की 12/20 वैली के ऊंचे क्षेत्रों, मां श्राईकोटी मंदिर, काशापाट, 15/20 और कंछीड़ घोड़ी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें