फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश-लूहरी सड़क पर पैरापिट तो बच जाती चार लोगों की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संकरी मार्ग पर दर्जनों हादसों के बाद भी नहीं जागी सरकार, जान गंवा रहे लोग
विज्ञापन


आशीष शर्मा

दलाश (कुल्लू)। दलाश-लूहरी मार्ग पर शुक्रवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। संकरा मार्ग होने के कारण यहां आए दिन हो रहे हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसके बावजूद मार्ग पर पैरापिट और क्रैश बैरियर नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने कई बार प्रदेश सरकार और विभाग से सडक़ पर पैरापिट और क्रैश बैरियर लगाने की मांग उठाई है लेकिन इस मांग आज तक कोई गौर नहीं किया जा रहा है। सड़क पर अगर पैरापिट लगे होते तो इस हादसे को टाला जा सकता था। सड़क पर पैरापिट न होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और सोईधार गांव के दो व्यक्ति काल का ग्रास बन गए। विदित रहे कि लूहरी-दलाश मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं। इसमें कई लोग जिंदगी से हाथ धो बैठे। इसके बावजूद विभाग मार्ग पर पैरापिट लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। यह मार्ग काफी संकरा है। इस से यहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कई बार सरकार और विभाग से सड़क को चौड़ा करने, पैरापिट और क्रैश बैरियर लगाने की मांग की लेकिन सरकार और लोक निर्माण विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही हालांकि विभाग ने कुछ जगहों पर पैरापिट ओर क्रैश बैरियर लगाए हैं, लेकिन अधिकतर जगह अभी भी खतरों भरी बनी हुई है। दलाश पंचायत प्रधान सितेंद्र शर्मा ने विभाग से मांग की कि लूहरी से लेकर दलाश तक पैरापिट और कैश बैरियर लगाए जाएं। दलाश-लूहरी मार्ग क्षेत्र आठ से दस पंचायतों की प्रमुख सड़क है। मार्ग पर दिनभर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। संकरी सड़क होने के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसे देखते हुए सडक़ को चौड़ा करने की जरूरत है लेकिन सरकार और प्रशासन पूरे मामले को लेकर उदासीन बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग निरमंड के एक्सईएन संजय शर्मा ने बताया कि जाजर से दलाश तक मार्ग को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण तीन में डाला गया है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें