संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी में कोर्ट रोड 17 जनवरी तक वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित रहेगा। इसके लिए प्रशासन ने जनता से सहयोग का आग्रह किया है। सहायक आयुक्त एवं बीडीओ आनी अमनदीप सिंह ने बताया कि कोर्ट रोड की हालत दयनीय बनी हुई थी। इसको देखते हुए ब्लॉक द्वारा इसे मरम्मत कर दुरुस्त करवाया जा रहा है। मरम्मत कार्य में करीब चार से पांच दिनों का समय लग सकता है। इसके लिए उन्होंने जनता से सहयोग मांगा है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि यहां एक पुलिस जवान की तैनाती की जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।