संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की बैठक यूपेंद्रकांत मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। बैठक में सभी बूथ के अध्यक्षों की मजबूती पर रणनीति करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि आनी विधानसभा के स्कूलों और सरकारी संस्थानों में खाली पद भरने सहित सड़कों की समस्याओं पर सुधार करने के लिए जोर डाला जाएगा। बैठक में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी बंसीलाल, महासचिव एसपी ठाकुर, प्रताप ठाकुर, पूर्ण ठाकुर, सचिव सुरेंद्र ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सरोज बाला, अनुपम, अमला कश्यप, रमेश ठाकुर, धनीराम, देवराज, किशोरी लाल और एलआर अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।