संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेई राजकीय बहुतकनीकी संस्थान केअंतिम वर्ष के 20 प्रशिक्षुओं का कृष्णा मारुति लिमिटेड गुरुग्राम में प्लेसमेंट हुआ है। प्लेसमेंट ड्राइव में 22 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कंपनी की ओर से 20 प्रशिक्षुओं को 15,327/- रुपये प्रति माह के वेतन पर चुना गया। कंपनी ने चयनित उम्मीदवारों को ऑपरेटिंग इंजीनियर ट्रेनी (ओईटी) के रूप में ज्वाइनिंग की दी है। सभी चयनित प्रशिक्षुओं को 18 जून ज्वाइन करना होगा। कंपनी की ओर से चयनित प्रशिक्षुओं को अग्रणी ऑटोमोटिव सीटिंग निर्माताओं के साथ कॅरिअर शुरू करने का अवसर मिला है। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर उमेश राठौर और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर इंजीनियर अनिल सेन सहित सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षुओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।