फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीम सी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा क्लब निरमंड कॉलेज ने प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में शनिवार को सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में निरमंड कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. राजन नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन प्रो. राहुल शर्मा और डाॅ. गौरव सूद ने किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक कैप्टन संदीप ठाकुर ने मुख्यातिथि समेत अन्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं के दौरान युवाओं का क्या भूमिका होनी चाहिए। इस अवसर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें टीम सी ने 155 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। टीम में सुनिधि, संजीता और चेष्टा ने भाग लिया। 135 अंक लेकर टीम बी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसमें सुशमिता, संतोष कुमार और आदित्य ने भाग लिया। 100 अंक लेकर टीम ए तीसरा स्थान हासिल किया। इस टीम में प्रवीण, हिकिम्म और सलिता शामिल थे। इसके अलावा टीम डी और टीम ई 95 और 65 अंक लेकर चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। इस दौरान प्राचार्य डाॅ. राजन नेगी ने सभी छात्र और छात्राओं को मार्गदर्शन करने के बाद विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें