संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव में इस्तेमाल होने वाली इवीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में मतदाताओं को जागरूक करने का काम हर एक बूथ स्तर पर किया जा रहा है, जिससे नागरिक अपने वोट का सही इस्तेमाल कर सके। इसके तहत अनुसूचित जाति रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सहायक निर्वाचन चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने अभियान को लेकर कर्मचारियों की डयूटी लगा दी है, जिससे पोलिंग स्टेशनों में जाकर लोगों को ईवीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी दी जा सके। । यह अभियान 16 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी 2024 तक चलेगा।