रामपुर बुशहर। रामपुर की बेटी हर्षि गोयल ने 22 वर्ष की आयु में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। यह परीक्षा भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान की ओर से आयोजित की गई थी। हर्षि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा 10वीं तक दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी से पूरी की है। हर्षि ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। हर्षि के पिता अनिल गोयल और माता पूजा गोयल ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी प्रकट की है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।