फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिकित्सकों ने काले बिल्ले लगाकर किया मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
एनपीए बहाल न करने पर खनेरी अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एनपीए सहित अन्य समस्याओं का हल न होने पर महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल के चिकित्सकों ने वीरवार को काले बिल्ले लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इस दौरान सुबह 10:00 बजे से सभी चिकित्सकों ने एक घंटा प्रदर्शन करने के बाद काले बिल्ले लगाकर काम किया। एचएमओए की रामपुर इकाई के सदस्य डॉ राजेश्वर, डॉ अजीत नेगी, डॉ पदम नेगी, डॉ संदीप नेगी और डॉ संजय ने कहा कि डॉक्टरों को एनपीए और आठ से दस सालों के बाद केवल 33,660 प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है। यह डॉक्टरों के साथ अन्याय है। उन्होंने डॉक्टरों को सालों से मिलने वाला एसीएस -4-9-14 को जल्द बहाल करने की मांग की है। चिकित्सकों की बड़ी मांग नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) को बहाल करने की है। इसके अलावा चिकित्सकों के पास पदोन्नति के बहुत कम पद स्वीकृत है। वहीं 4-9-14 एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन स्कीम दी जाती थी, इसे फिर बहाल करने,डायनेमिक करियर प्रोग्रेशन स्कीम केंद्र के बराबर लागू करने, रेगुलर डीपीसी न करने से मेडिकल कालेज की मान्यताओं पर भी खतरा मंडरा रहा है, इसे रेगुलर करना शामिल है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। अन्यथा आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें