रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में 25 मार्च को कॉलेज परिसर में वार्षिक समारोह का आयोजन होगा। समारोह में कॉलेज के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत और नाटी प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. जय भगवान बंसल बतौर मुख्य अतिथि और सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. शंकर भगत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि 25 मार्च को कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह मनाया जाएगा। समारोह में साल भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी को समारोह में उपस्थित होने का आह्वान किया।