फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में मिड टर्म परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में परीक्षाएं देते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
कला संकाय, बीएससी और बीकॉम संकाय की परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। महाविद्यालय रामपुर में बुधवार से कला संकाय, बीएससी और बीकॉम के विद्यार्थियों की मध्यावधि परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। कला संकाय और बीकॉम के विद्यार्थियों की उपस्थित बढ़ गई है। मिड टर्म परीक्षा 20 दिसंबर तक चलेगी। सुबह 10:00 बजे से पूर्वाह्नन 11:00 बजे तक कला संकाय, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष, दूसरे सत्र में 12:00 बजे से 1:00 बजे तक कला संकाय, बीकॉम और बीएससी द्वितीय वर्ष और दोपहर बाद कला संकाय, बीकॉम, बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा आयोजित की गई। मिड टर्म की परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर विद्यार्थियों को इंटरनल असेसमेंट दी जाएगी। शिक्षकों और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कॉलेज प्राचार्य पंकज बासोतिया ने कहा कि महाविद्यालय में मिड टर्म की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं तीन सत्रों में आयोजित की गई हैं। मिड टर्म की परीक्षा से विद्यार्थियों को इंटरनल असेसमेंट में उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को ईमानदारी से परीक्षा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें